{"_id":"67bf5f0a39f51a0a69088509","slug":"ayodhya-division-won-volleyball-competition-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127889-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या मंडल ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या मंडल ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
Thu, 27 Feb 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या मंडल टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की वॉलीबाल खिलाड़ी
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या के डाभा सेमर स्थित खेल मैदान पर चल रहीं मंडल स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता अयोध्या ने जीतकर कीर्तिमान गढ़ा। अयोध्या को लगातार तीसरे वर्ष जीत मिली है। टीम में जिले की सात खिलाड़ी शामिल रहीं।
बीते 24 फरवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल की टीम ने प्रयागराज मंडल को सीधे तीन सेट में 25-21, 25-16, 25-18 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अयोध्या मंडल की टीम में जिले की सात खिलाड़ी शामिल रहीं। कोच प्रदीप यादव के नेतृत्व में कुमारी हैप्पी, जानसी सिंह, संजना निषाद, गुनगुन, साक्षी, प्रियांशी, कशिश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व खेल मंत्री ओपी सिंह, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्रभद्र सिंह सोनू, जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे, कार्यवाहक सचिव शिवनारायण सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने खुशी जताई है।