फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ayodhya border will be sealed from 4 pm today

Sultanpur News: आज शाम चार बजे से सील कर दी जाएगी अयोध्या सीमा

Sat, 20 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya border will be sealed from 4 pm today
कूरेभार क्षेत्र में रूट डायवर्जन स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी। - संवाद
सुल्तानपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी करीब आ गई है। शनिवार तक देश के अनेक वीआईपी अयोध्या पहुंच जाएंगे। ऐसे में सुरक्षा प्रबंध और भीड़ पर नियंत्रण के लिए शनिवार शाम चार बजे से सुल्तानपुर से अयोध्या जाने वाले सभी वाहन रोक दिए जाएंगे। यह प्रतिबंध 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने तक बना रहेगा।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए एडीएम प्रशासन पंकज सिंह ने कहा कि सुरक्षा के नजरिए से यह निर्णय लिया गया है। 20 जनवरी को शाम चार बजे से ही अयोध्या जाने वाली सीमाएं सील कर दी जाएंगी। यह प्रतिबंध 20, 21 और 22 जनवरी तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


बताया कि इस दौरान जिले की सीमा से रोडवेज बस समेत कोई भी वाहन अयोध्या की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएगा। केवल पास धारकों को ही अयोध्या की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। यदि कहीं कोई विशेष जरूरत होगी तो उसके अनुसार प्रशासन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अयोध्या जाने के लिए पास जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह डायवर्ट किया गया है रूट
- हलियापुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाले वाहन कूरेभार होते हुए पीढ़ी सेमरी होते हुए निकलेंगे।
- कूरेभार से अयोध्या जाने वाले सभी वाहन पीढ़ी की तरफ डायवर्ट होंगे जो सेमरी होकर गुजरेंगे।
- कटका से अयोध्या होकर जाने वाले सभी वाहन सेमरी की तरफ डायवर्ट किए गए हैं जो पीढ़ी सेमरी होकर गुजरेंगे।



डीएम व एसपी ने लिया डायवर्जन पाइंट का जायजा
अयोध्या कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्ट किए जाने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व एसपी सोमेन बर्मा व सीडीओ अंकुर कौशिक ने डायवर्जन पाइंट का जायजा लिया। टाटियानगर, कटका, कूरेभार व जमोली गेट का निरीक्षण करने के बाद कूरेभार ब्लॉक में एक पार्किंग स्थल चयनित किया गया है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed