{"_id":"690a3ed2f89cbc236e04b809","slug":"auto-overturns-on-purvanchal-expressway-three-injured-including-father-and-son-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143802-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा ऑटो, पिता-पुत्र सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा ऑटो, पिता-पुत्र सहित तीन घायल
Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कूरेभार एयरस्ट्रिप के निकट दुर्घटनाग्रस्त ऑटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार के एयरस्ट्रिप के पास मंगलवार दोपहर जौनपुर के शाहगंज से लखनऊ जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी कूरेभार में इलाज कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12.40 बजे हुई है। घायलों की पहचान जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी अंबरीश पाठक (61), उनके पुत्र शेषमणि पाठक (35), व शेषमणि के बेटे हर्षित (14) के रूप में हुई। सभी ऑटो से लखनऊ जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के एयरस्ट्रिप के निकट कार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो का आगे का शीशा और छतरी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन को पीली पट्टी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।