{"_id":"582751714f1c1bf47eb3bdc2","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-will-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में होगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में 818 स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए 818 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे गए थे, इसलिए प्रवेशपत्र भी विद्यार्थियों के ई-मेल पर ही भेजे गए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 से इस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष कराया जा रहा है। ये परीक्षा वही विद्यार्थी दे सकते हैं, जो इस समय नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक में अध्ययनरत हों।
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. केपी ठाकुर ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 24 कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई है। स्कूल के मुख्यद्वार पर रोल नंबर के हिसाब से कमरों का विवरण चस्पा किया गया है।
साथ ही कमरों के गेट पर सिटिंग प्लान चस्पा कराया गया है। प्रत्येक डेस्क पर भी अनुक्रमांक की स्लिप चिपकाई गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यद्वार पर कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो।