{"_id":"a4af6921f9369b0b5d111fd1d1cdb9c8","slug":"attempt-of-rape-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली युवती से रेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती की चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख युवक भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम घर में युवती को अकेली देख गांव के दो युवक उसके घर में घुस गए। युवती जब तक कुछ समझ पाती दोनों ने दरवाजा बंद कर रेप की कोशिश शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसे लात-घूसों से जमकर मारा-पीटा।
विज्ञापन
युवती की चीख-पुकार पर ग्रामीण दौड़े तो युवक धमकी देते हुए भाग निकले। परिवारीजनों के आने के बाद युवती देर शाम थाने पहुंची और रामचंदर व लल्लू के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन