फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attempt of murder of former village head by burning

प्रधान व पूर्व प्रधान पर हमला, पेट्रोल डालकर फूंकने की कोशिश

Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Attempt of murder of former village head by burning
कूरेभार (सुल्तानपुर)। निमंत्रण से घर लौट रहे प्रधान और पूर्व प्रधान पर घात लगाकर बैठे लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई के बाद हमलावरों ने दोनों पर पेट्रोल डालकर उन्हें फूंकने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान से 58 सौ रुपये, मोबाइल व वर्तमान प्रधान से सोने की चेन लूट ली गई। हमले से नाराज समर्थकों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेऊर गांव के पूर्व प्रधान राम मूर्ति यादव रविवार की शाम जफरापुर गांव के प्रधान दिलीप वर्मा के साथ माधवपुर गांव में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। निमंत्रण में शामिल होने के बाद दोनों एक साथ ही बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में सेऊर के समीप ही पहले से घात लगाकर बैठे शमशेर, लाल मोहम्मद, शेर मोहम्मद, आस मोहम्मद, शेखू, कदीर, शेरू, आफताब, मुमताज, कलीम, मुस्तकीम, पप्पू, सुड्डू समेत कई अन्य लोगों ने दोनों को रोक लिया। जब तक राम मूर्ति और दिलीप कुछ समझ पाते हमलावरों ने फायर कर दिया।
गोली से बाल-बाल बचे प्रधान और पूर्व प्रधान पर हमलावरों ने पिटाई की और पेट्रोल डालकर फूंकने की कोशिश की। हमलावरों ने पूर्व प्रधान से मोबाइल सेट, 5800 रुपये नकद और प्रधान दिलीप से सोने की चेन भी लूट ली। दोनों को मरणासन्न छोड़कर हमलावर फरार हो गए।
हमले की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक एकत्र हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी सीओ लंभुआ सतीश शुक्ल, एसडीएम सदर रामजी लाल कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

एएसपी के समझाने पर लोग शांत हुए। एएसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान राम मूर्ति यादव की तहरीर पर शमशेर समेत 13 नामजद व कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed