फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

युवकों ने ढाबे पर मचाया उत्पात, कर्मियों को पीटा

Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। हाईवे के किनारे स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार की रात नशे में धुत युवकों ने पैसे के लेनदेन के विवाद में जमकर उत्पात मचाया। ढाबे के कर्मचारियों की पिटाई करने के साथ युवकों पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना नरायनपुर विसानी गांव निवासी अनिल यादव के ढाबे पर हुई। गांव के बाहर हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर शुक्रवार देर रात दो युवक भोजन करने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद पैसे को लेकर युवकों का ढाबे के कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक वापस चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों युवक कई अन्य लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि ढाबे पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। ढाबा संचालक अनिल की सूचना पर रात में ही पुलिस ढाबे पर पहुंची और जांच की। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed