फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

भूमि विवाद में एसडीएम बहराइच और उनके भाई की पिटाई

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
attack
पिटाई के दौरान खुद का बचाव करते एसडीएम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के देवरिया गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद में चचेरे भाई ने परिवार के साथ मिलकर गांव पहुंचे बहराइच जिले के एसडीएम की पिटाई कर दी। पिटाई से एसडीएम को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने एसडीएम के भाई की तहरीर पर दंपती और पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सार्वजनिक हुआ।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी हरिश्चंद त्रिपाठी का अपने चचेरे भाई राजीव कुमार त्रिपाठी से भूमि का विवाद चल रहा है। हरिश्चंद त्रिपाठी के बड़े भाई ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बहराइच के मिही पुरवा तहसील के एसडीएम हैं। आठ जुलाई को एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी गांव आए थे। आरोप है कि विवादित भूखंड पर एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी अपने भाई हरिश्चंद्र त्रिपाठी के साथ मिलकर निर्माण कर रहे थे। नौ जुलाई को इसकी जानकारी प्रतापगढ़ में संस्कृत के प्रवक्ता राजीव कुमार त्रिपाठी को हुई तो वे भी गांव आ गए। नौ जुलाई की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर राजीव कुमार त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की पिटाई कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने घटना एक वीडियो भी बनाया, जिसमें एसडीएम को राजीव कुमार त्रिपाठी जकड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के भाई हरिश्चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर राजीव कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी पत्नी व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि हरिश्चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर राजीव त्रिपाठी, शोभना त्रिपाठी व पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला, बलवा का केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed