{"_id":"6ad8fc3fa29031cafa0263ec","slug":"manoj-maurya-becomes-president-deshraj-becomes-secretary-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-167759-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मनोज मौर्य बने अध्यक्ष, देशराज मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मनोज मौर्य बने अध्यक्ष, देशराज मंत्री
विज्ञापन
कुड़वार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कुड़वार इकाई का चुनाव बुधवार को जूनियर विद्यालय में संपन्न हुआ। इसमें मनोज कुमार मौर्य अध्यक्ष और देशराज मंत्री चुने गए।
कुल 563 मतदाताओं में से 508 शिक्षकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मौर्य ने 299 मत प्राप्त किए। उन्होंने धर्मेंद्र त्रिपाठी को 98 मतों से हराया। धर्मेंद्र त्रिपाठी को 201 मत मिले, जबकि आठ मत अवैध घोषित हुए। मंत्री पद पर देशराज ने 255 मतों के साथ जीत दर्ज की। संजय यादव को 201 और दिनेश चंद्र शुक्ल को 45 मत प्राप्त हुए। चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह, इंद्रेश यादव और अरुण सिंह की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष माहताब खां, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष मंजू मिश्रा और बड़े लाल सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद