{"_id":"5ef780bc8ebc3e42db6b0627","slug":"attack-on-three-people-sultanpur-news-lko5280496169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दो सगे भाइयों व भतीजे पर बांके से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दो सगे भाइयों व भतीजे पर बांके से हमला
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। बदरुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह बाग जा रहे दो सगे भाइयों और भतीजे पर विपक्षियों ने बांके से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी उमेश पांडेय शनिवार की सुबह अपने भाई बृजेश कुमार और भतीजे हरिओम के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में आम तोड़ने जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षी विजय कुमार समेत चार लोगों ने बांके से तीनों पर हमला कर दिया। चीखपुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों को देखकर चारों आरोपी भाग गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर यूपी-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उमेश, बृजेश और हरिओम को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि उमेश की तहरीर पर विजय कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।