फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack on police team

इनामी बदमाश पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
attack on police team
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। जिले के मूंगर गांव में लूट व जानलेवा हमले के मामले में छिपे इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस की एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। टीम ने जान पर खेलते हुए भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ जयसिंहपुर के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रायबरेली जिले के बछरावां निवासी वारिस अली पर लखनऊ जिले के आलमबाग थाने में लूट व जानलेवा हमले का केस दर्ज है। वारिस की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

लखनऊ क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी को सूचना मिली कि वारिस अली अपने भाई की ससुराल सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव निवासी अकील के घर में छिपा है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को उपनिरीक्षक अजय के नेतृत्व में छह पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में मूंगर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे क्राइम ब्रांच की टीम अकील के घर पहुंची और वारिस को दबोच लिया। इस बीच वारिस ने खुद को बचाने के लिए शोर मचा दिया। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वारिस को छुड़ाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई।
उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलते हुए मौके का फायदा उठाकर भाग रहे वारिस अली को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच क्राइम ब्रांच की सूचना पर सीओ जयसिंहपुर दलवीर सिंह, एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव, एसओ मोतिगरपुर रतन शर्मा, एसओ जयसिंहपुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया तो वे शांत हुए।

हमलावरों को चिह्नित कर रही पुलिस : सीओ
सीओ दलवीर सिंह ने बताया कि वारिस अली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसको पकड़ने पहुंची लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया गया है। क्राइम ब्रांच ने ग्रामीणों को अपनी आईडी दिखाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन पर हमला किया गया। हमला करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed