फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack on family

अराजकतत्वों ने व्यवसाई परिवार पर किया हमला

Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
attack on family
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या में बुधवार को हुए श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशियां मना रहे व्यवसाई पर अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यवसाई को बचाने पहुंची पत्नी व बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने व्यवसाई की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में बुधवार की देर शाम बाजारवासी एकत्र होकर अयोध्या में हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन की खुशियां मना रहे थे। तभी वहां पर अकरम कुछ लोगों के साथ पहुंच गया। किसी बात को लेकर अकरम की हनुमानगंज बाजार के कुलदीप पुत्र सियाराम मोदनवाल से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद अकरम वहां से चला गया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे उसने 15-20 लोगों के साथ हनुमानगंज बाजार में कुलदीप के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर मौजूद सियाराम मोदनवाल की पिटाई शुरू कर दी। सियाराम को बचाने पहुंची उनकी पत्नी और बेटी नीलम को भी हमलावरों ने पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप मोदनवाल की तहरीर पर अकरम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, एसओ के अनुसार कुलदीप मोदनवाल मोपेड से बाजार जा रहा था। उसी दौरान अकरम पैदल आ रहा था।
मोपेड अकरम से छू गई। इसे लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के साथ ही उप जिलाधिकारी लंभुआ विधेष कुमार व सीओ लंभुआ लालचंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि मोपेड टकराने को लेकर विवाद हुआ है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात है।

पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष
भदैंया। घटना की जानकारी के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में भाजपाइयों का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित सियाराम मोदनवाल के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे घटना की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से आरो पियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed