{"_id":"67bf5c5286d0dedc360e37d7","slug":"attack-on-cousin-of-bjp-mandal-president-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127869-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आईटीआई में टाटा ने बढ़ाए तीन-तीन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आईटीआई में टाटा ने बढ़ाए तीन-तीन कोर्स
Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
पयागीपुर स्थित राजकीय आईटीआई।
सुल्तानपुर। जिले की दो राजकीय आईटीआई में टाटा कंपनी की ओर तीन-तीन कोर्स बढ़ाए गए हैं। इन कोर्सों को बढ़ाने से सुल्तानपुर में 18 और लंभुआ में 15 ट्रेडों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि अभी दोनों राजकीय आईटीआई विभाग की देखरेख में चल रही है।
बीते वर्ष शासन ने सुल्तानपुर और लंभुआ राजकीय आईटीआई को टाटा कंपनी को कोर्स बढ़ाते हुए उसका संचालन करने के लिए दिया है। कंपनी ने सुल्तानपुर व लंभुआ आईटीआई में तीन-तीन ट्रेडों को बढ़ा दिया। इससे लंभुआ में 15 और सुल्तानपुर राजकीय आईटीआई में ट्रेड़ों की संख्या 18 हो गई है। ट्रेड बढ़ने के साथ कंपनी ने दोनों राजकीय आईटीआई में 100-100 सीटें बढ़ा दी हैं।
इसके बाद लंभुआ में सीटों की संख्या 412 और सुल्तानपुर में 556 हो गई है। विभागीय शिक्षकों के मुताबिक, नए कोर्सों के संचालन से छात्रों की संख्या भी बढ़ी है। इसमें अभी और बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। दो राजकीय आईटीआई में टाटा कंपनी का दखल होने से जिले में अब सिर्फ कादीपुर आईटीआई का संचालन विभाग की ओर से किया जा रहा है। लंभुआ आईटीआई के प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय ने बताया कि लंभुआ व सुल्तानपुर में टाटा कंपनी के ट्रेडों की पढ़ाई चल रही है। नए ट्रेडों के संचालन का लाभ छात्रों को मिला है।