फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack on assistant village development officer

कार सवार महिला सहायक विकास अधिकारी पर हमला

Mon, 31 May 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
attack on assistant village development officer
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय ब्लॉक में तैनात महिला सहायक विकास अधिकारी की कार को बैंक जाते समय नकाबपोश हमलावरों ने रोककर हॉकी व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में सहायक विकास अधिकारी घायल हो गईं। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। महिला अधिकारी को सीएचसी से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।
शहर के विवेकनगर मोहल्ले की रहने वाली गायत्री पांडेय पत्नी जय श्याम पांडेय मोतिगरपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (महिला/आईएसबी) के पद पर तैनात है।
तीन-चार माह पूर्व गायत्री पांडेय को मोतिगरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निरस्त कोटे की दुकानों के आवंटन का नोडल अधिकारी बनाया गया था। इसमें मलिकपुर बखरा ग्राम पंचायत के कोटा आवंटन में कई बार हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

रजिस्टर फाड़ने के चलते कुछ युवकों के खिलाफ 151 की कार्यवाही भी की गई थीं। एडीओ गायत्री पांडेय का आरोप है कि उसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वे अपनी कार से कुड़वार थाने के बखतपुर निवासी ड्राइवर राजकरन यादव के साथ मोतिगरपुर बैंक जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर सामने से चार-पांच लोगों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। ड्राइवर के गाड़ी धीमी करते ही युवकों ने हॉकी-डंडों से गाड़ी पर हमला कर दिया।
ड्राइवर को पीटा और गायत्री पांडेय को बाहर खींचने लगे, लेकिन गाड़ी के बाहर न निकलने पर हॉकी-डंडों से दाहिने हाथ पर मारने लगे। इसी बीच ड्राइवर ने गाड़ी बैक गियर में लेकर ब्लॉक की तरफ भागा।
ब्लॉक कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए दोनों को सीएचसी मोतिगरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के गायत्री पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा सीएचसी पर पहुंचे। प्रभारी मोतिगरपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed