फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ATM goes without cash

धन निकासी का दबाव बढ़ने से एटीएम खाली

Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
ATM goes without cash
एटीएम हुए खाली - फोटो : अमर उजाला

इस बार होली के बाद एटीएम खाली हो गए हैं। लगातार पांच दिनों की बैंक बंदी से एटीएम पर धन निकासी का दबाव काफी बढ़ गया है। बुधवार से बैंक शाखाओं में होली की छुट्टी शुरू हो गई। 23,24 मार्च को होली का अवकाश निर्धारित किया गया था। 25 मार्च को गुड फ्राइडे होने के चलते बैंकों में अवकाश रहा। 26 मार्च को चौथा शनिवार होने के चलते भी छुट्टी की घोषणा पहले से कर दी गई थी।

विज्ञापन


पांच दिनों तक लगातार बैंक बंद होने के चलते एटीएम से धन की निकासी करना उपभोक्ताओं के पास एकमात्र विकल्प बचा है। बुधवार 23 मार्च से बैंक शाखाओं के बंद होने के बाद से दो दिनों के भीतर ही अधिकतर एटीएम पर पैसा खत्म हो गया। शहर के अधिकतर एटीएम पर शुक्रवार को ताले लटके देखे गए। गिनी-चुनी एटीएम पर ही कैश रहा, जहां लोगों की लंबी कतार लगी रही। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 पांच दिनों के अवकाश के तीसरे दिन ही अधिकांश एटीएम पर पैसा खत्म हो गया था। शनिवार और रविवार दो दिन का अवकाश अभी शेष है। पैसा निकालने को लेकर अभी दो दिनों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से बैंक की शाखाएं खुलेंगी। बैंक खुलने पर उपभोक्ताओें की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed