फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ATM cashless on Bank's holiday

बैंक बंदी में भी नहीं  खुले 101 एटीएम

Tue, 06 Dec 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 06 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
ATM cashless on Bank's holiday
नकदी के लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में अवकाश के बाद एक बार फिर एटीएम पर कैश लोड की व्यवस्था नहीं की गई। शहर के एसबीआई, बीओबी समेत प्रमुख बैंक के एटीएम में कैश लोड नहीं किया गया था। कुछ एटीएम पर ही कैश रहा, जिन पर लंबी कतार लगी रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर जिले में स्थापित 116 एटीएम में से करीब 101 पर कैशलेस रहे।

विज्ञापन


रविवार को बैंक अवकाश के बाद सोमवार को जब बैंक शाखाएं खुली तो अधिकांश में कैश की कमी रही। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को लेकर भी बैंकों में अवकाश रहा। बैंकों मेें अवकाश को लेकर लोगों को धन निकासी की सहूलियत नहीं  मिल सकी। मंगलवार को शहर के अधिकांश एटीएम पर कैश का संकट रहा।  एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, इलाहाबाद, केनरा समेत अन्य प्रमुख बैंकों के एटीएम  पर दिन भर कैश नहीं लोड किया गया। यहां दिन भर शटर बंद रहा।
विज्ञापन


एचडीएफसी,  गोलाघाट स्थित एक्सिस, रोडवेज स्थित विजया बैंक, सेंट्रल बैंक, डाकखाना  चौराहा, पीडब्ल्यूडी, बाधमंडी, लखनऊनाका स्थित बीओबी, कुड़वार नाका स्थित  आईसीआईसीआई व अन्य एटीएम पर कैश नहीं रहा। गोलाघाट स्थित  आईसीआईसीआई एटीएम पर सुबह से लंबी कतार लगी रही। एसबीआई के रोडवेज स्थित एटीएम पर रोज कैश लोड होता था,  वहां भी मंगलवार को लोग निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से लाइन लगाकर खड़े एटीएम  कार्डधारकों को निराश लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित  एटीएम का भी बुरा हाल रहा। दूबेपुर, कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय,  कूरेभार, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, करौंदीकला,  लंभुआ, हनुमानगंज समेत अन्य स्थानों पर ग्रामीण अंचल में लगे एटीएम के शटर दिन भर बंद रहे।  एलडीएम ने बताया कि एटीएम पर कैश लोड करने वाली एजेंसियों को  इस समय पर्याप्त कैश आरबीआई की ओर से नहीं मिल पा रहा है। इस वजह एटीएम का संचालन नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed