{"_id":"593ad0a24f1c1b366e9c8f43","slug":"astha-sakshi-and-anshika-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादीपुर की बेटियों ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादीपुर की बेटियों ने किया कमाल
Amarujala Bureau
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में बेटियों का दबदबा रहा। हाईस्कूल में आस्था निषाद ने 94.66 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट में दीक्षा सिंह व रोली यादव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। दीक्षा एवं रोली को समान अंक हासिल हुए। दोनों ही कक्षाओं में टॉप थ्री में बेटियां अव्वल रहीं।
विज्ञापन
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कादीपुर की आस्था निषाद को 94.66 प्रतिशत के साथ पहला, साक्षी त्रिपाठी को 94.50 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा अंशिका श्रीवास्तव को 94.16 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश में आस्था को छठा, साक्षी को सातवां और अंशिका को नवां स्थान हासिल हुआ। इंटरमीडिएट में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की रोली यादव व रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शाहगंज की दीक्षा सिंह को समान अंक मिला। दोनों ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की दिव्या वर्मा को 92.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विमल सिंह को 92.6 प्रतिशत के साथ चौथा तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की नेहा सिंह को 92.6 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान मिला। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत इंटरमीडिएट में 85.53 व हाईस्कूल में 75.51 प्रतिशत रहा। जिले को प्रदेश में हाईस्कूल के रिजल्ट में 31 वां और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 19 वां स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
लगातार दूसरे साल कादीपुर का दबदबा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट में कादीपुर तहसील क्षेत्र का लगातार दूसरे साल दबदबा रहा। हाईस्कूल के पहले तीन स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की छात्राएं रहीं। हाईस्कूल की टॉपर आस्था निषाद, साक्षी त्रिपाठी व अंशिका श्रीवास्तव इसी विद्यालय की छात्राएं हैं। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा अनन्या सिंह को 92.83 प्रतिशत अंक, अंश सिंह को 92.0 प्रतिशत व सिमरन सिंह को 90.5 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में भी कादीपुर क्षेत्र का ही दबदबा रहा।
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान अखंडनगर की रोली यादव ने 93.4 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया। यहीं के विमल सिंह को तीसरा स्थान तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा सिंह को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2016 के रिजल्ट में भी श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की इंटरमीडिएट की छात्रा साधना राजभर एवं हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर की छात्रा दीप शिखा शुक्ला ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था।