{"_id":"59bbffc84f1c1b19688b4c0d","slug":"asha-bahu-protest-against-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार करेंगी आशा बहुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार करेंगी आशा बहुएं
Amarujala Bureau
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर के तिकोनिया पार्क में बहू आशा कल्याण समिति ने धरना दिया। धरने के दौरान आशाओं ने कार्य का बहिष्कार करने का ऐलान किया। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन करते हुए आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि सरकार का 24 घंटे कार्य करने के बाद उनके मानदेय पर विचार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एक हजार से 1200 रुपये पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
कई बार आश्वासन के बाद भी सरकार ने मानदेय पर विचार नहीं किया। आशाओं ने कहा कि वे अब सरकार का काम नहीं करेंगी। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया गया। धरने को किरन शुक्ला, गीता मिश्रा, सुमन शुक्ला, नीलम सिंह, मधुबाला सिंह, रीता पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन