फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asha bahu and anganbadi workers will aware about communicable diseases

संचारी रोगों के प्रति सचेत करेंगी आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Asha bahu and anganbadi workers will aware about communicable diseases
सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण के बारे में आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सचेत करेंगी। उन्हें 10 से 24 मार्च तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल में एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह में दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जानी है। रोकथाम के लिए स्वास्थ्य के साथ नगर विकास, पंचायतराज, बाल विकास, शिक्षा, ग्राम विकास, समाज कल्याण समेत कई विभाग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव, जलभराव रोकने की जानकारी दी जाएगी। 10 से 24 मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्षय रोगियों की जानकारी लेने के साथ जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे लोगों का ब्यौरा भी एकत्र करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी व आशाओं को रोजाना अपनी रिपोर्ट देनी होगी। अभियान में डीएम ने सभी को अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का जायजा भी लिया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इस मौके पर संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed