फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   asha and anganbadi worker will search patients door to door

घर-घर मरीजों की तलाश करेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 01 Jul 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
asha and anganbadi worker will search patients door to door
सुल्तानपुर। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से शुरू संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर मरीजों की खोज व सफाई के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभियान का जिला अस्पताल में शुभारंभ करते हुए डीएम ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर आंगनबाड़ी व आशा की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।
डीएम रवीश गुप्ता ने अभियान का शुुुुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। अभियान में आशा व आंगनबाड़ी प्रत्येक घर पर क्षय रोग, जन्म मृत्यु के पंजीकरण से छूटे व्यक्तियों, दिमागी बुखार से विकलांग व कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी लेंगी।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट रोजाना सीएचसी के जरिए उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रति प्रत्येक घर में सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। 12 से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में दोनों को प्रत्येक घर का भ्रमण करके जानकारी जुटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से एक जुलाई से दो अक्तूबर तक संचालित पोषण संवर्धन की ओर एक कदम के तहत कुपोषित व अतिकुपोषित के साथ अल्प वजन वाले बच्चों को भी चिह्नित करना होगा। डीएम ने कहा कि तीनों अभियान में रोग पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने संबंधित को अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया। डीएम ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एससी कौशल समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed