फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

Sultanpur News: दिल्ली से बिहार जा रही वाल्वो बस से 15 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 22 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
arresting
गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दिल्ली से यात्रियों को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार जा रही एक निजी वाल्वो बस में मंगलवार को एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने 78 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम ने बस चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो शराब तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। बस में सवार यात्रियों को टीम ने दूसरी बसों पर बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एसटीएफ की प्रयागराज टीम को दिल्ली से बस में अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाए जाने की सूचना मिली थी। एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह की टीम सोमवार रात ही जिले में पहुंच गई। कूरेभार थाने के पुलिस कर्मियों को साथ लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मुजेश के पास मंगलवार भोर में कूरेभार थाने की सीमा में पहुंची एक वाल्वो बस को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस से अलग-अलग ब्रांड की 78 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस पर बैठाकर बिहार के लिए रवाना किया। बस को सीज कर पुलिस ने उसके चालक मोहम्मद असद निवासी कांशीराम आवास योजना सेक्टर-45, थाना सेक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर, परिचालक गणेश प्रजापति निवासी अबुनगर, संभल, प्रिंस कुमार सिंह निवासी जलालपुर थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार, अर्जुन महतो निवासी अहियारी उत्तरी थाना कमतौल जिला दरभंगा बिहार, संतोष चौधरी निवासी खोया थाना कुलप्रास जिला मधुबनी बिहार, अभिषेक पांडेय निवासी रिसौरा थाना महराजगंज जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि रोहतक हरियाणा से प्रदीप निवासी सेखपुर तितरी तहसील मेहम जिला रोहतक हरियाणा व ललित तेवतिया निवासी जनता कॉलोनी जिला रोहतक हरियाणा का अंग्रेजी शराब तस्करी का गिरोह है। पकड़े गए अभियुक्त इसी गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरो विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब देश के विभिन्न प्रांतों खासकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार पहुंचाता है। प्रदीप व ललित तेवतिया की ओर से रोहतक हरियाणा से लेकर मुजफ्फरनगर, बिहार में ऊंचे दामों में बेचने के लिए स्थानीय तस्करों से संपर्क कर शराब भेजी जाती है।

कार से निगरानी में लगे थे दो तस्कर
एसटीएफ के मुताबिक कई बार पकड़े जाने पर तरीका बदलकर यात्री बस में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बस को एक अन्य चार पहिया वाहन की निगरानी में भेजा गया था। एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे वाहन पर सवार प्रदीप और ललित तेवतिया मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। शराब तस्कर के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed