फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों का कार्ड बदलने वाले दो शातिरों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दूसरे लोगों के तीन एटीएम कार्ड के साथ ही 35 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन

नगर में पिछले दिनों कई लोगों ने एटीएम में रुपये निकालने के दौरान कार्ड बदलकर खाते से कैश निकाल लिए जाने की शिकायत की थी। कोतवाली नगर में अलग-अलग पीड़ितों की तहरीर पर चार केस दर्ज किए गए। नगर कोतवाल कीएक टीम नेा मामले की तफ्तीश शुरू की। टीम ने पीड़ित लोगों के बताए गए एटीएम बूथ पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दो युवक उसके अंदर प्रत्येक स्थान पर पाए गए। पुलिस ने फोटो से दोनों की शिनाख्त की तो उनकी पहचान सूरज कश्यप उर्फ तांत्रिक निवासी भीमी कोतवाली अमेठी और मनीष यादव निवासी भावापुर गुडुरी थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में की गई। रविवार को दोनों की लोकेशन शहर के दरियापुर इलाके में पाई गई तो गठित टीम ने वाहन चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

टीम ने दरियापुर के पास से अलग-अलग बाइक पर सवार सूरज कश्यप उर्फ तांत्रिक और मनीष यादव को पकड़ लिया दोनों के पास से एक-एक तमंचा, कारतूस, अलग-अलग लोगों के तीन एटीएम कार्ड के साथ ही 35 हजार रुपये भी मिले। नगर कोतवाल ने बताया कि सूरज कश्यप उर्फ तांत्रिक पर जिले के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं, मनीष यादव पर अमेठी और सुल्तानपुर जिले के थानों में 11 केस दर्ज दर्ज हैं। दोनों अक्सर एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। कार्ड बदलने के दौरान ही कार्ड धारक का कोड भी देख लेते हैं और बाद में दूसरे एटीएम में कार्ड लगाकर रुपये निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed