फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई पिकअप बरामद

Fri, 20 Aug 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। स्वाट और चांदा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर डेढ़ माह पूर्व लूटी गई पिकअप और चोरी की एक जीप बरामद किया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चांदा क्षेत्र के शिवाला के पास से बुधवार की देर रात गिरफ्तार बदमाश की पहचान शुभम उर्फ लाला निवासी ग्राम बीबीपुर तिवारी थाना करौंदीकलां के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक शातिर अपराधी शुभम चांदा क्षेत्र में तीन जुलाई की रात जौनपुर के व्यापारी चंदू को मारपीट कर सूकर से लदी पिकअप लूटने की घटना में शामिल था। यह घटना जीप सवार कई बदमाशों ने की थी। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर घटना की छानबीन में लगी स्वाट और चांदा कोतवाल पुलिस ने शुभम उर्फ लाला बुधवार रात चांदा क्षेत्र के शिवाला के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास लूटी गई पिकअप बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह अन्य जिलों में भी लूट, छिनैती, चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके साथ ही आजमगढ़ जिले के जियनपुर थाना क्षेत्र से चुराई गई जीप भी पुलिस ने बरामद की है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में चार अगस्त को खैरहा और रामपुर विरहिता से 27 जुलाई को चोरी किया था। एक सराफा व्यवसाई की दुकान से चोरी और बेलहरी से 11 अगस्त को कपड़ा व बर्तन चुराया था। इसके साथ ही जिले में कई अन्य चोरी की घटनाओं को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed