फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arrangements from accommodation to medicines

Sultanpur News: रहने-खाने से लेकर दवाओं तक का इंतजाम

Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arrangements from accommodation to medicines
गायत्री परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लगा भंडारा
सुल्तानपुर। कोविड काल के बाद जिले के लोगों ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। स्वयंसेवी संगठनों सहित तमाम लोग महाकुंभ से लौट रहे व वहां स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के भोजन-पानी के इंतजाम में लगे हैं। दवा तक की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की अगुवाई में पयागीपुर के पास स्टॉल लगाकर रात-दिन भोजन, पानी, गुड़, बिस्किट का वितरण किया जा रहा है। गायत्री परिवार के संयोजक डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात मौनी अमावस्या पर्व पर अयोध्या से प्रयागराज जाने वाले और प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी खिलाई गई। बृहस्पतिवार सुबह से लगातार खिचड़ी वितरण जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 40,000 दर्शनार्थियों को भोजन कराने का इंतजाम किया गया। इस कार्य में नगर पालिका प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। डॉ. एके सिंह के संरक्षण में संयुक्त सेवा समिति, घर सुल्तानपुर, अंबे दल, कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति समेत कई संगठन काम कर रहे हैं। रज्जन सिंह की देखरेख में समितियों के पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संदीप श्रीवास्तव की अगुवाई में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सुबह से शाम तक जाम में फंसे लोगों में पानी की बोतलें, बिस्किट व दवाइयां वितरित की। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर में दो किमी लंबा जाम लग गया। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अगुवाई में जाम में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।




ग्रामीणों ने किया स्नान और भोजन का प्रबंध



गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बृहस्पतिवार सुबह बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले श्रद्धालुओं का एक जत्था क्षेत्र के कांधापुर चौराहे पर रुका। बस में सवार 80 दर्शनार्थियों में महिला और पुरुष शामिल रहे। ग्रामीणों ने सभी के स्नान, नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया। शाम करीब चार बजे सभी श्रद्धालु अयोध्या रामलला के दर्शन को रवाना हुए। बिहार के कपिलदेव सिंह, रंजन सिंह, उमा देवी, चंपा देवी ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने घर से निकले थे। प्रयागराज में स्नान के बाद वह अयोध्या दर्शन को जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवभगत में वैभव सिंह, मंगल सिंह, बब्लू यादव, कोटेदार सरयू प्रसाद, विनोद सिंह, जयराम, नन्हे यादव लगे रहे।





प्रभु की कृपा से हर काम हो रहे पूरे



लंभुआ (सुल्तानपुर)। कस्बे में बृहस्पतिवार को कल्लू मास्टर, प्रधान रमेश दुबे, राम प्रकाश जायसवाल, दीप नारायण दुबे, संदीप कसौधन, रत्नेश अग्रहरि और अमित बरनवाल की अगुवाई में प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया गया। दोपहर 12 बजे के करीब श्रद्धालुओं का एक जत्था यहां रुका। जत्थे में शामिल किसी भी श्रद्धालु ने भोजन नहीं किया था। सभी को भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभु के आशीर्वाद से कहीं भी परेशानी नहीं हुई। अब अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं। (संवाद)





दर्शनार्थियों को कराया भोजन



अलीगंज (सुल्तानपुर)। विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल की ओर से ऊंचगांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भोजन का स्टाॅल लगाया गया था। यहां श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर संघ धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र कुमार दुबे, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा बजरंग नारायण दुबे, अकिल देव दुबे, राज दुबे, सुरेश तिवारी, सुशील दुबे, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)






सेवा भारती ने किया तहरी भोज
कादीपुर (सुल्तानपुर)। सेवा भारती ने बृहस्पतिवार को कस्बे के पटेल चौक पर श्रद्धालुओं के लिए तहरी भोज किया। दिन भर में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने यहां भोजन किया। कस्बे के एक लाॅन में श्रद्धालुओं को रोकने की भी व्यवस्था की गई थी, जहां छह वाहनों से पहुंचे 47 श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम किया। उनके भोजन की भी व्यवस्था सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने की। सेवा भारती के उपाध्यक्ष अरुण सिंह, सह विभाग सेवा प्रमुख संदीप अग्रहरि, खंड संचालक मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल, डॉ. संजीव पांडेय व्यवस्था में जुटे रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed