फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Area Panchayat members accused employees of irregularities

Sultanpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कर्मचारियों पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members accused employees of irregularities
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। ब्लॉक में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक गहमा-गहमी के बीच शुरू हुई। प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कर्मचारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। बैठक में मौजूद दो विधायकों ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस बीच करीब पांच करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

बैठक में भरथुआ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शीतला सिंह ने सचिव देवब्रत पर जांच के दौरान फाइल से टेंडर फार्म व विज्ञापन का पेपर निकालने का आरोप लगाया। बिरैता पाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में कर्मचारी व प्रधान पर पात्र लोगों का नाम नहीं डालने का आरोप लगाया। बसहां प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र यादव ने ग्राम विकास अधिकारी रामू चौहान पर पीएम आवास प्लस योजना के सर्वे में सिर्फ सात लोगाें का नाम पोर्टल पर दर्ज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत गांवों में पहुंचाने का आह्वान किया। विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के बाद करीब 15 कार्यों का करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रात्येश सिंह, बीडीओ अरविंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नौ करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, पुष्टाहार सत्यापन आदि का मुद्दा उठा। विकास कार्यों पर चर्चा के बाद सदन ने नौ करोड़ रुपये से आगामी वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल की अध्यक्षता में सुबह बैठक शुरू हुई। बीडीओ ने विभागवार विकास कार्यों की जानकारी दी। इसमें ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पुष्टाहार सत्यापन नहीं करने का आरोप लगाया।
विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने इसे प्रधानों के अधिकारों का हनन बताते हुए सत्यापन की बात कही। एसडीओ अभय सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत 2400 लोगों के सर्वे की जानकारी दी। जल जीवन मिशन के कार्यों पर सड़कों की खोदाई का मामला उठा।

बीडीओ निशा तिवारी ने सदस्यों का प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए नौ करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित हुआ। इस मौके सुरेंद्र तिवारी, रत्नेश तिवारी, जेई राजकिशोर सिंह, ऋषि शुक्ल, भाजपा नेता रामजीत पाल, अंजनी यादव, आकाश दुबे, अमित तिवारी, विमलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed