फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Application for National Teacher Award will be till June 20

20 तक होगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन

Wed, 02 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Application for National Teacher Award will be till June 20
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षक नेशनल अवार्ड टीचर्स वेबसाइट पर 20 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार ने सभी जिलों से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर करने का निर्देश दिया है। इसके लिए समय-सारिणी घोषित की गई है। एक से 20 जून तक शिक्षक अपना आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन करेंगे। एक से 15 जुलाई तक जिला चयन समिति आए हुए आवेदनों को प्रदेश स्तरीय चयन समिति के लिए अग्रसारित करेगी।
विज्ञापन

16 से 20 जुलाई तक स्टेट सेलेक्शन कमेटी आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट करते हुए नेशनल ज्यूरी को भेजेगी। 20 से 25 जुलाई के मध्य नेशनल ज्यूरी की ओर से शिक्षामंत्री को संस्तुुति के लिए भेजा जाएगा। 16 अगस्त को नामों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। पांच सितंबर को राष्ट्रपति की ओर से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से छह शिक्षकों के नाम नेशनल ज्यूरी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन करने के लिए शिक्षक की ओर से किए गए एक्टिविटी पर अंक मिलेंगे। किताबों के प्रकाशन, एनुअल परफॉर्मेंस, निरंतर उपस्थिति, स्कूल में छात्र-छात्राओं के इनरोलमेंट को बढ़ावा देने, टेस्ट बुक, टीचर हैंडबुक के लिए भी अंक दिया जाएगा। इनोवेटिव एक्सपेरीमेंट के लिए 30 अंक, एक्सट्रा एक्टिविटी के लिए 25 अंक, सोशल अवेयरनेस के लिए 25 अंक दिए जाएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकगण ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों व अध्यापकों को सूचना भेज दी गई है। 20 जून तक शिक्षक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed