फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AO of District Panchayat filed a case against a contractor close to the Chairman

Sultanpur News: अध्यक्ष के करीबी ठेकेदार पर जिला पंचायत के एओ ने दर्ज कराया केस

Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
AO of District Panchayat filed a case against a contractor close to the Chairman
सुल्तानपुर। करोड़ों रुपये के टेंडर लिए-दिए जाने और कमीशन को लेकर जिला पंचायत में चल रहा अंदरूनी विवाद सतह पर आ गया है। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी (एओ) ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह के बेहद करीबी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके कार्यालय से उनका सामान जबरन बाहर किया गया है, जिसमें उनके एलआईसी बांड आदि गायब हो गए हैं।
विज्ञापन



जिला पंचायत में यह विवाद अंदरखाने लंबे समय से चल रहा था। यही वजह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति व प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह जो बल्दीराय ब्लाॅॅक प्रमुख भी हैं, उन्होंने पंचायती राज मंत्री को एक शिकायत अपर मुख्य अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कर रखी है। जिसकी जांच भी शुरू हो जाना बताया जा रहा है। इस बीच तीन जुलाई को प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह के कमरे से उनका सामान बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन



इस मामले से नाराज प्रशासनिक अधिकारी ने तीन जुलाई को ही नगर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि जब वे डॉक्टर के पास गए थे, उस वक्त ठेकेदार अभिमन्यु मिश्रा ने उनके कमरे से कंप्यूटर टेबल आदि सब सामान बाहर निकाल दिया। दराज में रखे गए उनके एलआईसी बांड व घड़ी आदि गायब हो गए हैं। अभिमन्यु मिश्रा ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं, ऐसे में अब अधिकारियों व अध्यक्ष के खेमे में सीधे टकराव का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार सिंह भी जिले में बेहद मजबूत राजनीतिक पकड़ वाले माने जाते हैं। उधर, नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। इस बारे में एओ और ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, किंतु दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे, जबकि अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed