{"_id":"58e27b014f1c1bf5465b5271","slug":"anti-encroachment-drive-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज इलाके में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज इलाके में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Amarujala Bureau
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
अभियान के दौरान लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सुलतानपुर। शहर के रोडवेज इलाके में सोमवार की शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रोडवेज के आस-पास के क्षेत्र में निर्धारित क्षेत्र से अधिक सीमा से बढ़कर हुए अवैध निर्माण को ढहाया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
डीएम आवास के समक्ष एक शॉपिंग माल के सामने हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में अपर उप जिलाधिकारी सलिल पटेल, अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद, सीओ मुुकेश मिश्र, उप निरीक्षक आदित्य यादव, अमित कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन