{"_id":"67e053a640fb836e4908eb7f","slug":"annual-examination-of-council-schools-from-today-preparations-complete-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-129333-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी
Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से परीक्षा होगी। परीक्षा 24 से 29 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें प्राथमिक 1450, उच्च प्राथमिक 343 व कंपोजिट स्कूल 271 शामिल हैं। इन स्कूलों में करीब 2,34,508 बच्चे वार्षिक परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए डायट पर प्रश्नपत्रों को पहले तैयार कराया गया है। विभाग का दावा है कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र सहित विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं।
कक्षा-एक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक रहेगी। जबकि कक्षा-दो से पांच तक लिखित और मौखिक दाेनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम शासन स्तर से तय किया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।