फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ani Bullion is the wife of company MD

विदेश सेवा में है अनी बुलियन कंपनी के एमडी की कंपनी

Mon, 13 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ani Bullion is the wife of company MD
सुल्तानपुर। अनी बुलियन कंपनी ने प्रदेश में ऐसा जाल बिछाया कि एक के बाद एक लोग झांसे में आते चले गये। विदेश सेवा में तैनात पत्नी की राजनेताओं से करीबी का कंपनी के एमडी ने भरपूर फायदा उठाया।
विज्ञापन

देश व प्रदेश के बड़े राजनेताओं के साथ पत्नी की फोटो दिखाकर कंपनी के एमडी ने सैकड़ों किसानों से करोड़ों की ठगी की। इस मामले का खुलासा होने पर ताबड़तोड़ मुकदमे भी दर्ज किए गये। लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक, अयोध्या जिले में दो, सुल्तानपुर जिले में दो मुकदमे दर्ज हैं। बुलियन कंपनी के एमडी की पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज है।
विज्ञापन

ठगे गये किसानों के अनुसार जिले में करोड़ों रुपये की ठगी की घटना को अंजाम देने वाली अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह भारत के विदेश सेवा में तैनात है। जाहिर तौर पर उसकी बड़े राजनेताओं के साथ मुलाकात भी होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी तमाम फोटो अजीत गुप्ता के पास थी। अजीत गुप्ता ने इसका भरपूर फायदा उठाया। प्रदेश के कई जिलों में खुले कंपनी के दफ्तरों में बाकायदा राजनेताओं के साथ पत्नी की फोटो लगाई गई थी। जब भी कंपनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता तो अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका भी कार्यक्रम में मौजूद रहती थी।
किसान इसी रसूख के झांसे में आकर अपना सब कुछ गवां बैठे। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी में करीब पांच सौ करोड़ रुपये का किसानों के साथ ही आम लोगों ने निवेश किया था। जब लोगों ने कंपनी से अपने पैसे मांगने शुरू किए तो एक के बाद एक दफ्तर बंद होने लगे।
मौजूदा समय में अनी बुलियन कंपनी के सभी दफ्तर बंद हो चुके हैं। लखनऊ के गोमती नगर, अयोध्या जिले के कुमारगंज, महाराजगंज, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर और बल्दीराय थाने में कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, निहारिका समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लोनिया निवासी सुनील कुमार शुक्ला समेत 26 लोगों ने अनी बुलियन कंपनी में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निवेश की है। सुनील शुक्ला ने बताया कि अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका विदेश सेवा में तैनात हैं। निहारिका की राजनेताओं के साथ फोटो देख उन्हें भरोसा था कि अच्छे लोग हैं।
हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकलां गांव निवासी राजा सिंह को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में शासन से पैसा मिला था। राजा सिंह ने अनी बुलियन कंपनी में 70 लाख रुपये लगाया था। राजा सिंह ने बताया कि कंपनी के एमडी और उनकी पत्नी निहारिका की राजनेताओं के साथ फोटो देखकर वे झांसे में आ गये थे। उन्हें यकीन था कि अजीत गुप्ता के पास उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और 40 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा।
हलियापुर के ही जरईकलां निवासी रणविजय सिंह ने अनी बुलियन कंपनी में 16 लाख रुपये जमा किया था। कंपनी का दफ्तर बंद हो गया तो उन्हें कुछ आशंका हुई। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। जल्द ही हम भी केस दर्ज कराएंगे।

अनी बुलियन कंपनी में लोगों का ज्यादा से ज्यादा रुपया निवेश कराने वाले एजेंट को लाखों रुपये कीमत का फ्लैट और महंगी कार भी कंपनी देती थी। कंपनी में निवेश करने वालों ने बताया कि दो-तीन माह में लखनऊ अथवा जिला मुख्यालय पर कंपनी की मीटिंग होती थी। मीटिंग में कंपनी का एमडी उन एजेंटों को कार अथवा फ्लैट की चाबी सौंपता था जो ज्यादा से ज्यादा रुपया निवेश कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed