फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry Farmers Surround Police Station; Stage Protest

Sultanpur News: नाराज किसानों ने कोतवाली घेरी, प्रदर्शन

Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Angry Farmers Surround Police Station; Stage Protest
लंभुआ तहसील में आयोजित भाकियू की पंचायत में एसडीएम प्रीति जैन को ज्ञापन देते पदाधिकारी। स्रोत-स
लंभुआ। पुराने तहसील परिसर में पंचायत लगाए किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब सूचना के बावजूद पंचायत स्थल पर कोई अफसर नहीं पहुंचा। नाराज किसानों ने कोतवाली के मुख्य द्वार का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। पंचायत स्थल पर एसडीएम के पहुंचने और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद नाराज किसानों ने पंचायत समाप्त की।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में पुरानी तहसील परिसर में बुधवार को किसानों ने पंचायत लगाई। किसानों ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए मांगपत्र के निस्तारण में प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। पंचायत स्थल पर पूर्व में सूचना होते हुए भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे नाराज किसानों ने लंभुआ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने किसानों को बताया कि एसडीएम पंचायत में पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन


किसान दोबारा पंचायत स्थल पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम प्रीति जैन पंचायत स्थल पर पहुंचीं। किसानों ने दो राजस्व कर्मियों व एक उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। किसानों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह, रमेश चंद्र, राज नारायण, संजीव पांडेय, राम नायक तिवारी, अजय वर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, राम सुरेश यादव, करीम खान, अनिल वर्मा, विष्णु शंकर मिश्र, सरिता सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed