{"_id":"5a257b424f1c1b76678bf570","slug":"anganwadi-workers-stage-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली-चम्मच लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली-चम्मच लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 दिनों से तिकोनिया पार्क में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर थाली व चम्मच के साथ सड़क पर उतर पड़ीं। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में 44 दिनों से धरनारत महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धैर्य सोमवार को टूट गया। अभी तक मांग पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। थाली व चम्मच लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गईं। गेट पर थाली बजाते हुए मांग पूरी करने की मांग की। इसके बाद एसडीएम सदर को 10 सूत्री ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रदर्शन करने वालों में कंचनलता त्रिपाठी, गीता सिंह, मालती यादव, रीता मिश्रा, अनीता सिंह, मुमताज जहां, अनामिका सिंह समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को विधायक के आवास का घेराव करने का एलान किया है।
विज्ञापन