{"_id":"668c6da9889b9168ec0ab964","slug":"anarchists-broke-the-stone-slab-and-board-of-poet-majrooh-sultanpuri-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-115622-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अराजकतत्वों ने तोड़ा शायर मजरूह सुल्तानपुरी का शिलापट व बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अराजकतत्वों ने तोड़ा शायर मजरूह सुल्तानपुरी का शिलापट व बोर्ड
Tue, 09 Jul 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के गजेहड़ी ग्राम पंचायत के निवासी व देश के मशहूर शायर रहे मजरूह सुल्तानपुरी की याद में प्रेस क्लब के पास बने पार्क में उनके शिलापट व दीवार को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उनके नाम के लगे बोर्ड को भी उखाड़ कर फेंक दिया। इस पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को सपाइयों ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
शहर में ऑफिसर्स काॅलोनी व प्रेस क्लब के पास दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की याद में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की ओर से पूर्व में पार्क का निर्माण करवाते हुए एक शिलापट व बोर्ड लगवाया गया था। बीती रात अराजकतत्वों ने मजरूह सुल्तानपुरी के नाम बने पार्क की कुछ दीवार व उनके नाम का लगा शिलापट तोड़ दिया। उनके नाम का लगा बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया।
देश के साथ विदेश में भी अपनी शायरी व गजलों के लिए मशहूर मजरूह सुल्तानपुरी के नाम बने पार्क को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिलने पर सपाइयों ने नाराजगी जताई है। सोमवार को सपा नेता शकील अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इसमें पार्क की दीवार की मरम्मत कराते हुए शिलापट व बोर्ड को दोबारा लगवाने की मांग की। साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सपाइयों को पार्क की मरम्मत व अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में अशफाक, आमिल, जीशान, परवेज करीम, दिनेश मिश्रा, मेराज अहमद, मकसूद आलम आदि शामिल रहे।