फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anant Verma won in science model

Sultanpur News: विज्ञान मॉडल में अनंत वर्मा ने मारी बाजी

Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anant Verma won in science model
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रमाणपत्र के साथ विद्यार्थी।
सुल्तानपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव व संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिसमें 37 विद्यालयों के 100 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में एसके प्रेसिडेंसी स्कूल के छात्र अनंत वर्मा प्रथम, केएनआईसी करौंदिया के छात्र अभिषेक द्विवेदी द्वितीय व केएनआईसीई लालडिग्गी के छात्र शिवांग चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। जीआईसी के छात्र आयुष यादव और हनुमत इंटर कॉलेज के छात्र प्रतीक श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों काे 5000, द्वितीय स्थान काे 3000, तृतीय स्थान 2000 व दो विद्यार्थियों को 1000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक केएनआईटी के मैकेनिकल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वरुण सोनकर व डॉ. संजय कुमार ने उत्कृष्ट मॉडल प्रतिभा के लिए प्रतिभागियों को उत्साहित किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य और विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राय साहब यादव ने सभी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता रामकृष्ण मिश्रा, अमिता अवस्थी, इंदू, सुमन मौर्य, पूनम, शालिनी सिंह, दीपक सोनी, पंकज सिंह, दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed