{"_id":"57618bec4f1c1b847c11c1f8","slug":"amrit-yoyjna-fails-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम और नपा के बीच उलझी अमृत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम और नपा के बीच उलझी अमृत योजना
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की अमृत योजना जल निगम व नगर पालिका के बीच विकास कार्यों के करार न हो पाने के चलते सुस्त पड़ गई है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन अधर में लटकने की वजह से शहर में विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में पेयजल व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार की ओर से अमृत योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश की 46 नगर पालिका में सुल्तानपुर भी शामिल है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए 94 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। प्रोजेक्ट के अंतर्गत लाइटिंग, वाटर सप्लाई, सीवरेज, सेप्टेज मैनेजमेंट, कूड़ा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, ट्रांसपोर्टेशन आदि कार्य किए जाने थे। शहरी क्षेत्र में इन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिका व जल निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
दोनों विभागों को केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश व योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी निर्देश भी प्राप्त हो चुके हैं। शहर के 25 वार्ड में अमृत योजना के तहत कार्य करवाया जाना है। दोनों विभागों का आपसी तालमेल अभी कार्यों को लेकर नहीं बन सका है। नगर पालिका के अधिकारियों के अधिकारियों के मुताबिक शहर में यूआईडीएसएसएमटी (अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्कीम फॉर स्मॉल एंड मीडियम टाउन) योजना के तहत कार्य जल निगम की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस वजह से अमृत योजना को लेकर जल निगम व नगर पालिका के बीच एमओयू (मेमारेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) नहीं तैयार हो सका है।