{"_id":"6aa6eb75ab8c7b00980cdab8","slug":"amidst-the-resounding-chants-of-ganpati-bappa-the-sanctum-of-faith-will-be-adorned-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164876-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज, आज सजेगा आस्था का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज, आज सजेगा आस्था का दरबार
Sun, 13 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात पंडाल में स्थापित करने के लिए विघ्नहर्ता को ले जाते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में शनिवार देर रात से रविवार तक उत्सव का उल्लास छाया रहा। 60 से अधिक पूजा पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं पहुंचीं। सोमवार को विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों में खासा उत्साह है।
गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल ने जिलेवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सोमवार को विधि-विधान से गणपति की स्थापना की जाएगी। घरों में भी श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की कुशलता की कामना करेंगे। उन्होंने आयोजन समितियों से न्यायालय, शासन और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ध्वनि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
समिति के मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले समिति का गठन किया गया था। समिति बिजली, पानी, सफाई और आवश्यक छोटे निर्माण कार्यों की व्यवस्था के साथ ही प्रशासन और पुलिस के समन्वय से गणेश उत्सव को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करती है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर विराजेंगे गणपति
समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी ने बताया कि ठठेरी बाजार, विवेकनगर, रेलवे स्टेशन रोड, गोलाघाट, सब्जी मंडी, चौक, पंचमुखी चौराहा, राहुल चौराहा, बघराजपुर, पयागीपुर, दरियापुर, दुर्गानगर, गभड़िया, काशीराम कॉलोनी, बढ़ैयावीर और करौंदिया समेत कई स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पंडालों में सुबह-शाम आरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समितियों के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं।