{"_id":"671fd523bc47c7ff130b2fac","slug":"amhat-bhadar-road-will-be-widened-with-1756-crores-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121524-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 17.56 करोड़ से अमहट-भादर मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 17.56 करोड़ से अमहट-भादर मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Mon, 28 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अमहट से गुजरा भादर मार्ग।
लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
स्वीकृति के बाद कराया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। शहर से सटे अमहट से भादर मार्ग का 17.56 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से स्वीकृति के बाद रोड का निर्माण कराया जाएगा।
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे के काशीराम कालोनी से निकले करीब साढ़े आठ किमी अमहट-भादर मार्ग का एक लेन का संचालित हो रहा है। दूबेपुर विकास खंड के आगे का हिस्सा मार्ग का काफी खराब हो गया है। यह मार्ग सीधे अमेठी जिले के भादर ब्लॉक को जोड़ता है। स्थानीय लोगों की ओर से सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत कराने की मांग चल रही थी। साथ ही शहर विधायक ने भी इसका चौड़ीकरण करवाने की अपेक्षा की थी। सर्वे के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 17.56 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
मुख्य अभियंता की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन के पास पहुंच गया है। अधिकारियों के मुताबिक शासन की संस्तुति के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि इस मार्ग के साथ कई सड़कों को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी तक स्वीकृतियां नहीं मिली हैं। स्वीकृति मिलने व धनराशि जारी होने के बाद सड़कों का कार्य कराया जाएगा।