फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amethi state quite active in politics

आजादी के बाद से ही सियासत  में सक्रिय रहा अमेठी राजघराना

Thu, 02 Feb 2017 10:16 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Thu, 02 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Amethi state quite active in politics
जनता से भी जुड़े रजवाड़े - फोटो : अमर उजाला

आजादी के बाद देश में लोकतांत्रिक प्रणाली लागू हुई, राजतंत्र का खात्मा हुआ। संविधान ने एक झटके में देश के राजा-रजवाड़ों को आम आदमी के समान कर दिया। इसके बावजूद तमाम राजा-रजवाड़ों ने न केवल सियासत में जोरदार एंट्री की बल्कि खुद को जनता से जोड़े भी रखा। ऐसे ही राजघरानों में अमेठी भी शुमार रही।

विज्ञापन


देश की आजादी के बाद से ही अमेठी राजघराने के लोगों ने कई चुनाव लड़े। अधिकतर में उन्हें सफलता मिली। कुछ में शिकस्त का मुंह भी देखना पड़ा। मौजूदा चुनाव में भी अमेठी राजघराना सक्रिय है। अमेठी नरेश व कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं जबकि मौजूदा पत्नी अमीता सिंह कांग्रेस से मैदान में हैं। 
विज्ञापन


राजशाही का शौक कहें या फिर दावे के मुताबिक समाजसेवा का जज्बा, आजादी के करीब सात दशक बाद भी अमेठी राजघराना राजनीति में काफी सक्रिय है। अमेठी नरेश रणंजय सिंह ने यहां से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा। तीनों बार वे जीते। वे 1962 में सांसद भी निर्वाचित हुए। अस्सी के उतरते दशक में उनके पुत्र डॉ. संजय सिंह ने संजय गांधी के साथ सियासत में एंट्री की और 1980 का विधानसभा चुनाव जीता। 1985 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत के अंतर का रिकॉर्ड गढ़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कुल वैध मतों का 96.97 फीसदी मत हासिल हुआ। वे 1998 में अमेठी और 2009 में सुल्तानपुर से लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। हालांकि 1989 के विधानसभा और 1999 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से शिकस्त भी मिली। 2002 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी अमीता सिंह का सियासत में प्रवेश हुआ। उन्होंने अमेठी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचीं। 2004 में भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने यहीं से उपचुनाव लड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed