फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi SP District Vice President dies after being shot

सुल्तानपुरः संदिग्ध हालात में गोली लगने से सपा नेता की मौत

Sat, 04 Jan 2020 04:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Amethi SP District Vice President dies after being shot
रामजी मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात घर में अमेठी जिले के सपा जिला उपाध्यक्ष को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को सपा नेता के घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ ही खोखा मिला है। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव निवासी रामजी मौर्य उर्फ राहुल (38) पुत्र बहाऊराम मौर्य समाजवादी पार्टी में अमेठी जिले के सपा जिला उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन


वे सुल्तानपुर शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रहते थे। सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात घर में अमेठी जिले के सपा जिला उपाध्यक्ष को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे रामजी मौर्य कमरे में थे तभी गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुमन कमरे में पहुंचीं तो रामजी मौर्य जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। रामजी मौर्य को परिवारीजन आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed