फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amethi hostel won the handball competition

अमेठी हॉस्टल ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता

Sat, 26 Dec 2015 11:19 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर हैंडबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग के बीच हुई। हैंडबाल प्रतियोगिता में अमेठी स्टेडियम हॉस्टल की टीम ने कोरारी इंटर कॉलेज की टीम को 22-8 के अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय हैंडबाल, कबड्डी बालक वर्ग एवं एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता हुई। हैंडबाल प्रतियोगिता अमेठी हॉस्टल एवं कोरारी इंटर कॉलेज टीम के बीच हुई।
विज्ञापन


अमेठी हॉस्टल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोरारी टीम को 22-8 के अंतर से पराजित कर मैच पर कब्जा जमा लिया। कबड्डी में अमेठी के खिलाड़ियों ने 20-12 के अंतर से जिला कबड्डी संघ अमेठी की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में रिंकी पाल, रश्मि अग्रहरि और क्षमा माहेश्वरी क्रमश: प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में रिंकी पाल, रश्मि अग्रहरि, शिवानी अग्रहरि, 400 मीटर रेस में आंचल जायसवाल, रिंकी पाल, आरती, 800 मीटर रेस में आंचल जायसवाल, आरती, श्रद्धा तथा डिस्कस थ्रो में दीपमाला, श्रुति व अंजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।


100 मीटर रेस में शुभम कुमार, अमन, सुमित सिंह, 200 मीटर रेस में अरमान अली, शिव कुमार, चंद्रेश शुक्ल, 400 मीटर रेस में हसन मोहम्मद, अंकेश, रिजवान, 800 मीटर रेस में हसन मोहम्मद, बृजेंद्र यादव और उत्तम सिंह तथा 1500 मीटर रेस में हसन मोहम्मद, अविनाथ, उत्तम सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed