{"_id":"57c5b8144f1c1b19472cb052","slug":"amethi-hospitals-full-of-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में नहीं डेंगू जांच किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में नहीं डेंगू जांच किट
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ रेफर कर रहे डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से पड़ रही भीषण गर्मी व बारिश से दूषित हुए पानी को पीने के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। वायरल फीवर और डायरिया के मरीजों से अस्पताल खचाखच भरे हैं। बुखार से पीड़ित करीब एक दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू का लक्षण पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हालत ये है कि सीएचसी पर डेंगू से पीड़ित मरीजों की जांच किट उपलब्ध नहीं है। पीड़ित मरीजों को बाहर ही जांच करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई तेज बारिश थमने के बाद करीब सप्ताह भर से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। क्षेत्र में जगह -जगह जलभराव व गंदगी हो गई है। जगह-जगह जमे गंदे पानी व कीचड़ से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के चलते देसी हैंडपंपों से निकलने वाला पीने का पानी भी दूषित हो गया है, जिसके चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। सीएचसी से लेकर प्राइवेट अस्पताल ऐसे मरीजों से भरे पड़े हैं। शहर स्थित सीएचसी पर मंगलवार को चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
मरीज अपने को जल्दी दिखाने व दवा लेने के लिए एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके मिश्र ने बताया कि बीते पांच दिनों से मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन करीब साढ़े तीन सौ मरीज देखे जा रहे हैं। मरीजो की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए चार ओपीडी का संचालन कराया जा रहा है। हर रोज आने वाले कुल मरीजों में करीब अस्सी फीसदी मरीज वायरल फीवर, मलेरिया, टाइफाइड व डायरिया से पीड़ित हैं। इस दौरान बुखार से पीड़ित करीब एक दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू का लक्षण पाया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन