{"_id":"0b8dc0ad898f27bd82160ccd9b816c20","slug":"amethi-durgapur-route-will-be-make-in-six-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में बनेगा अमेठी-दुर्गापुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में बनेगा अमेठी-दुर्गापुर मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 किलोमीटर लंबे अमेठी-दुर्गापुर मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। काबीना मंत्री ने शनिवार को इस सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य के लिए छह माह की डेडलाइन तय कर दी। शिलान्यास में दो करोड़ की लागत से बनने वाली 10 सड़कें और शामिल हैं। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग के निर्माण के लिए 37 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र की 50 और सड़कों के शिलान्यास की घोषणा की। कहा कि अगले 14 माह में विधानसभा क्षेत्र के हर पुरवों में सड़क का निर्माण किया जाएगा। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सबसे लंबे अमेठी- दुर्गापुर मार्ग की स्थिति बदतर हो गई थी।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक/भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के प्रयास से बीते दिनों शासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 37 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपये जारी किए थे। धनराशि अवमुक्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर कराया था।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने बाद शनिवार को विभाग की ओर से स्थानीय निरीक्षण गृह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने दुर्गापुर मार्ग के साथ ही करीब दो करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रामीण क्षेत्र की दस और सड़कों का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद मंत्री ने एक्सईएन से छह माह में सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने का समय भी नियत कर दिया। मंत्री ने ग्राम प्रधान चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही ग्रामीण क्षेत्र की 50 और सड़कों का शिलान्यास करने की घोषणा की।
कहा कि शासन से तकरीबन सभी मार्गों की स्वीकृति मिल चुकी है। अगले 14 माह में विधानसभा क्षेत्र के सभी पुरवों में सड़क बनाना उनका लक्ष्य है। पेयजल की समस्या के निदान के लिए मंत्री ने कहा कि एक हजार हैंडपंप उनके पास हैं। आचार संहिता के चलते नहीं लगाए जा सके हैं। आचार संहिता समाप्त होते ही सभी हैंडपंप लगा दिए जाएंगे।