फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amethi Drianage to be maintained soon

जल्द सुधरेगी अमेठी की जलनिकासी व्यवस्था

Sun, 27 Dec 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 27 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

जिले के नगर क्षेत्र की जलापूर्ति और वर्षा जलनिकासी की व्यवस्था जल्द ही मुकम्मल होगी। शासन ने जिले की दो नगर पालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों को पहली किस्त के रूप में 1.7 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। जिला प्रशासन ने प्राप्त धनराशि को जरूरत के आधार पर सभी निकायों के खातों में भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) में जलापूर्ति, वर्षा जलनिकासी, ठोस अपशिष्ट तथा ई-गवर्नेंस की व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में शासन की ओर से ठोस कदम उठाया गया है। जिले के सभी निकायों में इन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से सामान्य बुनियादी अनुदान की पहली किस्त के रूप में एक करोड़ सात लाख 51 हजार 731 रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


धनराशि मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जरूरत के आधार पर नगर पालिका परिषद गौरीगंज को 38 लाख 20 हजार 302 रुपये, नगर पालिका परिषद जायस को 36 लाख सात हजार 845 रुपये, नगर पंचायत अमेठी को 20 लाख 42 हजार 937 रुपये और नगर पंचायत मुसाफिरखाना को 12 लाख 80 हजार 647 रुपये उपलब्ध करा दिया है। जिला प्रशासन की ओर से यह आवंटन 22 दिसंबर को जिला स्तरीय कमेटी की ओर से निकायों की कार्ययोजना पर विचार के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराए जाएंगे गुणवत्तापूर्ण कार्य : डीएम
जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने शासन की ओर से धनावंटन की पुष्टि की। बताया कि कार्ययोजना के आधार पर निकायों को सौंपी गई इस धनराशि को गुणवत्तापूर्ण कार्य पर खर्च करने का आदेश दिया गया है। धन के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed