फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amethi businessman abducted, beaten, and robbed of cash

Sultanpur News: अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, नकदी छीनी

Fri, 18 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Amethi businessman abducted, beaten, and robbed of cash
सुल्तानपुर। अमहट चौराहे के पास बुधवार की रात अमेठी जिले के एक व्यवसायी को अगवा कर मारपीट करने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने दो नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा कारोबार के सिलसिले में बुधवार सुबह 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर क्षेत्र में गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने साथी कल्लू के साथ पहुंचा। दोनों ने उनसे पूछा कि उन्हें कहां जाना है। शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात बताई तो आरोपियों ने अमहट तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

अमहट पहुंचने पर साहिल और कल्लू ने दो-तीन अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने शशांक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान उनसे 7,450 रुपये भी छीन लिए गए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने शशांक कौशल की तहरीर पर मो. साहिल, कल्लू और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed