{"_id":"618182638bd3e8242a1695ba","slug":"ambulance-sultanpur-news-lko602946920","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर अलर्ट मोड में रहेंगी 108, 102 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर अलर्ट मोड में रहेंगी 108, 102 एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं दिवाली के दौरान भी 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। सेवा प्रदाता संस्था जीवीके ईएमआरआई की ओर से सभी एंबुलेंसों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 108 सेवा 33 और 102 सेवा की 39 एंबुलेंस हैं। दिवाली के दौरान भी सभी एंबुलेंसों को हॉट स्पॉट पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एंबुलेंसों में ऑक्सीजन व अन्य जीवनरक्षक दवाएं मौजूद हैं।
दिवाली के दौरान कोई भी इमरजेंसी होने पर 108 डायल करें। 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। पटाखे या किसी भी प्रकार की आग से जलने, सांस की समस्या, पेट दर्द, रोड एक्सीडेंट, ह्रदय रोग, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 108 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध हैं।
गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए डायल करें 102
दिवाली के दौरान 102 एंबुलेंस सेवा भी गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। 102 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से फ्री है। 102 में गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों को घर से अस्पताल ले जाने व अस्पताल से वापस घर छोड़ने की निशुल्क सुविधा है।