Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family members protest over woman's death; road blocked for three hours

Sultanpur News: महिला की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, तीन घंटे तक सड़क जाम

Wed, 18 Nov 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Family members protest over woman's death; road blocked for three hours
 दोस्तपुर के गंगापुर भुलिया के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-सोशल मीडिया
दोस्तपुर। गंगापुर भुलिया के पास सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में कटघरापट्टी की मंजू (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। मंजू के परिजनों ने मंगलवार देर शाम शव को सड़क पर रखकर कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने सड़क दुर्घटना का मुआवजा दिलाने और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार शाम छह बजे पिकअप और बाइक की भिड़ंत हुई थी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। बाइक पर विजय प्रकाश (36), उनकी पत्नी मंजू, पुत्री साक्षी (13) व गुड्डी (07) सवार थे। ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से मंजू को मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर और पुत्री गुड्डी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब 04:30 बजे परिजन मंजू का शव लेकर गंगापुर भुलिया पहुंचे। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग जाम कर दिया। कादीपुर तहसीलदार रितुराज नागर और दोस्तपुर प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह परिजनों को समझाने में लगे रहे। विजय प्रकाश के पिता चंद्रिका प्रसाद ने तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। इसमें मुआवजा, आवासीय पट्टा और वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद, मंगलवार शाम 07:30 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। तहसीलदार रितुराज नागर ने बताया कि मांग पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed