फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ambedkar stachu collaps

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
ambedkar stachu collaps
अमेठी के भादर स्थित अंबेडकर पार्क में धरना देते लोग व मौजूद पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
अमेठी। भादर थाना क्षेत्र पीपरपुर के जनता नगर के आंबेडकर पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवाकर दूसरी प्रतिमा लगवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पीपरपुर के जनता नगर भादर स्थित आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला शुक्रवार सुबह प्रकाश में आया। डॉ. आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर लोग पार्क में पहुंचे तो प्रतिमा टूटी देख सन्न रह गए। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामजी ऊर्फ राहुल मौर्य, सपा नेता मुकेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को तत्काल ठीक किए जाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह की सूचना पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक पीयूषकांत राय मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासन ने सुल्तानपुर से दूसरी प्रतिमा मंगवाई। देर शाम तक अधिकारी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लगवाने की व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पीपरपुर के जनता नगर भादर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेसी आक्राशित हो उठे। कांग्रेस नेता डॉ. नरेंद्र मिश्र, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, लाल माधव सिंह, सुनील सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सुल्तानपुर से दूसरी प्रतिमा मंगवाकर लगवाई जा रही है। उधर सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि आंबेडकर कल्याण समिति जनता नगर के अध्यक्ष पीपरपुर के गांव भादा निवासी गजाधर बौद्ध की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed