फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ambedkar's Birthday celebrated

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's Birthday celebrated
बाबा साहब के योगदान पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

बाबा सहाब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से झांकियां निकालकर उनके आदर्श को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संस्थाओं की तरफ से चिकित्सा कैंप, प्याऊ व शर्बत वितरण कैंप लगाया गया। तिकोनिया पार्क व खुर्शीद क्लब में आयोजित गोष्ठी में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन




भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में खुर्शीद क्लब में आयोजित सेवानिवृत्त एडीजे डीआर सरोज ने त्रिशरण पंचशील कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज के दिवस को विश्व ज्ञान दिवस घोषित किया है। कार्यक्रम को जितेंद्र कुमार बौद्घ, डॉ. दिनेश गौतम ने भी संबोधित किया। तिकोनिया पार्क में अंबेडकर कल्याण समिति की ओर से अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पहले ग्रामीण क्षेत्रों से निकाली गई झांकियां शहर का भ्रमण करते हुए खुर्शीद क्लब व तिकोनिया पार्क पहुंचीं। झांकियों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


बहुजन सुधार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके मिश्र ने अव्वल झांकी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। एबीवीपी की तरफ से तिकोनिया पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रैली निकाली। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इस मौके पर सौरभेंद्र प्रताप सिंह, सचिन पांडेय, दुुर्गेश मिश्र, अविनाश सिंह मौजूद रहे। भाजपा ने डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन सामाजिक समरसता के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के निकट पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बाबा साहब को श्रद्घांजलि दी। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी की ओर से दूबेपुर के अलहदादपुर में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अंकित शुक्ला, दीपक सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष केके मिश्र, हौसिला भीम, राजदेव उर्फ वेनू शुक्ल, पवन मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed