फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ambedkar Parinirvan Diwas celebrated

बाबा साहेब के आदर्शों  पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 06 Dec 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 06 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Parinirvan Diwas celebrated
अंबेडकर को याद किया - फोटो : अमर उजाला

जिले में मंगलवार को संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संगठनों ने शहर के तिकोनिया पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन



भारतीय बौद्घ परिषद के तत्वावधान में तिकोनिया पार्क में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संविधान के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। सभा को जीतूराम शाही, आरए कोविद, श्यामलाल निषाद, सूर्यसेन रवि, डॉ. राजकरन, हेमंत यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रामऔतार बौद्घ, ज्ञान प्रकाश बौद्घ, हीरालाल बौद्घ, रामदयाल, बाबूराम बौद्घ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बौद्घ धम्म उपासकों ने पंचशील धम्म यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह रेलवे स्टेशन से त्रिशरण व पंचशील के साथ हुआ। बौद्घ धम्म यात्रा रेलवे स्टेशन से पंचरास्ता, अंबेडकर पार्क, दरियापुर, बुद्घ बिहार, दरियापुर, बाधमंडी, राहुल चौराहा, शाहगंज, चौक, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल, डाकखाना चौराहा होते हुए तिकोनिया पार्क पर पहुंच समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर शामिल लोगों ने बाबा साहब के मिशन, भारतीय संविधान की रक्षा एवं भारत में मानववाद की स्थापना के लिए संकल्प लिया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर अनुराग भारती, डॉ. आरपी चौधरी, उदयराज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष कृष्ण मिश्र की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पीसीसी सदस्य हौंसिला प्रसाद भीम ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर त्रिशरण पढ़ा। इस मौके पर छोटेलाल भीम, बब्लू चौधरी, सरजूदीन बौद्घ, विष्णु प्रकाश तिवारी, रवींद्र कोरी, विनय विक्रम सिंह, हाजी मो. जमा खां, जयदीप तिवारी, राजेश कुमार टोमांचो, राजेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed