{"_id":"67aba3984ed5f499180409db","slug":"allegations-of-indecency-and-suppressing-devotees-going-to-ayodhya-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127065-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या जा रहे श्रद्धालु से अभद्रता, दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या जा रहे श्रद्धालु से अभद्रता, दबाने का आरोप
Wed, 12 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु को इस तरह से धक्का देते पुलिस अधिकारी।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर मुुजेश टोल प्लाजा के पास मंगलवार को कूरेेभार पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि दो लोगों की पिटाई सामने आई। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कूरेभार एसओ एक व्यक्ति का गला दबाते, धकियाते और लाठी भांजते दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने वायरल वीडियो के संबंध में अपना पक्ष जारी किया है। इधर, घटना से नाराज महिला श्रद्धालुओं ने जाम लगा दिया।
कूरेभार कस्बे के पास स्थित मुजेश टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया था, लेकिन वहां से आने वाले वाहनों पर रोक नहीं थी। इसी बात पर रोके गए वाहनों के कुछ लोगों ने हंंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
वहां मौजूूद कुुछ लोगों ने कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेंदु द्विवेदी और श्रद्धालुओं के बीच हुई हाथापाई व मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दोपहर दो बजे उसी स्थान पर उपनिरीक्षक श्याम सुंदर ने बैरियर लगाकर वाहनों को रोका। तभी कुछ श्रद्धालुओं ने बैरियर हटाकर अपने वाहनों को आगेे बढ़ा दिया। यह देखकर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने जीप खड़ी कर वाहनों को रोकना शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उदयपुर से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस को रोका, तो श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उदयपुर निवासी श्रद्धालु तुलसी, प्रेम, लक्ष्मी व देऊ ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ के कुछ लोगों को जबरन जीप में बिठा लिया। महिला श्रद्धालु दिव्या जी व्यास ने बताया कि कूरेभार पुलिस ने यात्रा कर रहे धर्मेश सिंह राव, नीरज सिंह राव, भानु कुमार राव, गायत्री कुुंवर से मारपीट की। जीप से सभी को कूरेभार थाने पर ले जाया गया। वहां पर उनका नाम, मोबाइल नंबर लेने केे बाद छोड़ा गया। इसके बाद वह लोग अपने वाहन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस रवैये पर कार्रवाई की मांग की।
देरशाम वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने अपना पक्ष रखकर घटना का खंडन किया। पुलिस के मुताबिक वाहन स्वामी ने गलत साइड से गाड़ी लाकर राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया था। इस वजह से अन्य यात्रियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं व श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर उस व्यक्ति को सही मार्ग से उनके वाहन के साथ सकुशल आगे की ओर रवाना किया गया।